जानिए एक दिन में कितने कप कॉफी पीनी चाहिए, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?

जानिए एक दिन में कितने कप कॉफी पीनी चाहिए, इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?

सेहतराग टीम

आज कल सुबह उठने पर कई लोग चाय और कई लोग कॉफी पीने के शौकीन होते हैं। उन्हें उठने के बाद वो चाहिए होता है। अगर वो चाय या कॉफी नहीं पीते हैं तो उनकी नींद नहीं खुलती है। ऐसे में ये जानना जरुरी है कि दिन में कॉफी कितनी बार पीनी चाहिए। तो आइए जानते हैं कि आखिर कॉपी पीने से क्या फायदा होता है और क्या नुकसान और कॉफी कितनी बार पीनी चाहिए जिससे सेहत को नुकसान ना हो।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

आपको बता दे कि अधिक मात्रा में कॉफी का सेवन सेहत के लिए हानिकारक होता है। इससे नींद न आने की बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। वैसे, ब्लैक कॉफी को वर्क आउट के लिए उत्तम पेय माना जाता है, लेकिन यह आप पर निर्भर है कि आप एक दिन में कितनी कप कॉफी पीते हैं। अगर आप लॉकडाउन में अपनी सेहत को लेकर सजग हैं तो आपको यह जानना जरूरी है कि दिन में कितनी कप कॉफी पीनी चाहिए-

कॉफी सेहत के लिए लाभदायक होता है

कई रिसर्चों से पता चला है कि कॉफी सेहत के लिए लाभदायक होता है। खासकर ब्लैक कॉफी सेहत के लिए उत्तम पेय है, लेकिन इसे निर्धारित मात्रा में ही पीनी चाहिए। इसमें कैफीन पाया जाता है। अगर आप कैलोरी और वसा रहित कॉफी का सेवन करते हैं तो आपको एक दिन में दो कप से अधिक कॉफी नहीं पीनी चाहिए।

ब्लैक कॉफी पीने के फायदे

  • इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है।
  • यह मेटाबोलिज्म को गति प्रदान करता है।
  • आपको एक चीज का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि दिन में दो कप से अधिक कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
  • कॉफी पीने से वजन कम नहीं होता है। यह वजन घटाने की प्रक्रिया को गति प्रदान करती हैं। आप अपने खान-पान और जीवन शैली में सुधार सहित एक्सरसाइज कर बढ़ते वजन को कम कर सकते हैं।
  • इसके सेवन से भूख कम लगती है। लॉकडाउन में लोग फूडी हो गए हैं, जिसके चलते लोगों में वजन बढ़ने की शिकायतें बढ़ गई हैं। इससे बचने के लिए आपको दिन में कम से दो कप ब्लैक कॉफी जरूर पीनी चाहिए।

 

इसे भी पढ़ें-

ब्लड प्रेशर और मोटापे को कंट्रोल करता है नारियल पानी, इन 5 तरीकों से भी है असरदार

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।